फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के मुकदमे में वादी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह के मुकदमे में वादी को नोटिस
विज्ञापन

0 मुजफ्फरनगर में दर्ज है आचार संहिता के उल्लंघन का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर स्पेशल कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने मुकदमा वादी रामकुमार को नोटिस जारी कर कहा है कि इस मामले में दाखिल क्लोजर रिपोर्ट पर यदि उसे आपत्ति करनी है तो वह उपस्थित होकर न्यायालय में अपना पक्ष रखे। मामले की अगली सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने दिया।
मामला नई मंडी थाना मुजफ्फर नगर का है। चार अप्रैल 2014 को एडीएम प्रशासन ने अमित शाह को द्वारकापुरी के भावना पैलेस में चुनाव कार्यक्रम की अनुमति दी थी। आरोप है कि अमित शाह ने धर्म के आधार पर मतदाताओं को लामबंद कर मतदान करने की अपील की थी। प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना था और विधान सभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी राम कुमार ने नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में पहले आरोप पत्र दाखिल किया था बाद में अग्रेतर विवेचना हुई जिसमें पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी है। इसी मामले में स्पेशल कोर्ट में सुनवाई की गई। कोर्ट ने मुकदमा वादी को नोटिस जारी कर पुलिस द्वारा लगाई गई अंतिम रिपोर्ट पर प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के लिए स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होने का अवसर दिया है।
विज्ञापन


केजरीवाल की फाइल स्पेशल कोर्ट पहुंची
इलाहाबाद। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्रावली सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट आई है। इस मामले में अगली तारीख 14 दिसंबर 2018 नियत की गई है। मामला सुल्तानपुर के गौरीगंज थाने का है। वादी तहसीलदार प्रेमचन्द ने आचार संहिता उल्लंघन की धारा में दो मई 2014 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि ग्राम औरगांबाद की चुनावी सभा में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस और भाजपा को वोट देना देश के साथ गद्दारी होगी।
स्पेशल कोर्ट में हुई इन मामलों की सुनवाई
0 पूर्व सांसद कलराज मिश्र आदि के खिलाफ पीलीभीत में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले की सुनवाई हुई है। जिसकी अगली सुनवाई 14 दिसंबर को नियत की गई है।
0 फैजाबाद के पूर्व विधायक अजीम भाई सहित अन्य के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में दर्ज मामले की सुनवाई की गई। जिसमें अगली तारीख एक दिसंबर 2018 नियत की गई है।
विज्ञापन


अतीक की पेशी आज
इलाहाबाद। स्पेशल कोर्ट में बुधवार को पूर्व सांसद अतीक अहमद की पेशी होनी है। उनके खिलाफ राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को धमकाने का मुकदमा दर्ज है, जिसमें गवाही होनी है। अभियोजन ने कई मामलों में अतीक की जमानतें निरस्त करने की अर्जी दाखिल की है। इसमें भी सुनवाई होनी है। डीजीसी क्रिमिनल गुलाब चंद्र अग्रहरि ने एसएसपी को पत्र लिखकर पेशी के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें