अटल के चित्र को निहारते रहे केशरीनाथ, आंखें रहीं नम
0 सर्किट हाउस में राज्यपाल के साथ भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
इलाहाबाद। सर्किट हाउस में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी पहुंच गए। उन्होंने मंच पर अटल बिहारी वाजपेयी एवं उनके अस्थिकलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कुछ देर पूर्व पीएम के चित्र को भी निहारा। इस दौरान उनकी आंखें नम थीं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, संघ के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल जी, सांसद श्यामाचरण गुप्ता भी राज्यपाल के पास आकर उनसे मिले। इसके पूर्व इन सभी मंत्रियों एवं दोनों सांसदों के साथ पार्टी के विधायकों ने अटल के अस्थिकलश पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक नीलम करवरिया, विक्रमाजीत मौर्य, एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, सुबोध सिंह, डॉ. एलएस ओझा, डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, अरुण अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, लक्ष्मी शंकर ओझा, डॉ. कृतिका अग्रवाल, डॉ. रंजन बाजपेयी, डॉ. सुशील सिन्हा, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया, पार्षद रतन दीक्षित, विनय मिश्र, कुसुमलता, पूर्व पार्षद आनंद सोनकर, गणेश केसरवानी, पदुम जायसवाल, पवन श्रीवास्तव, मृत्युंजय तिवारी, शशांक शेखर पांडेय, शिवेंद्र मिश्र, गौरीश आहूजा आदि ने अपनी श्रद्धांजलि दी।