फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में बोईंग की दस्तक, खुलेगा स्किल ट्रेनिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में बोईंग की दस्तक, खुलेगा स्किल ट्रेनिंग सेंटर
विज्ञापन

0 40 युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित, ट्रेनिंग के दौरान दिया जाएगा वेतन
इलाहाबाद। डिफेंस कॉरीडोर में शामिल होने के बाद इलाहाबाद में अमेरिकी कंपनी बोईंग अपना स्किल ट्रेनिंग सेंटर यहां खोलेगी। इस कंपनी ने उत्तर प्रदेश में पहली बार अपना कदम रखा है। यहां हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ बोईंग ने एमओयू किया है। इसके तहत बोईंग इलाहाबाद में एक स्किल ट्रेनिंग की शुरूआत करेगा। सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के अनुसार अप्रैल 2018 में अमेरिका दौरे के दौरान उन्होंने वहां 34 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। उन्हें यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान बोईंग कंपनी के अध्यक्ष मार्क एलन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान बोईंग कंपनी ने यूपी में निवेश करने की सहमति जताई थी। कहा कि बोईंग अब यूपी में कदम रख रही है। इसके लिए एचएएल के साथ एमओयू हुआ है। एचएएल के चेयरमैन टी सुवर्ण ने जानकारी दी है कि नैनी औद्योगिक क्षेत्र में नैनी एयरो स्पेस में लाइट काम्बैट एयरक्राफ्ट और ध्रुव एडवांस हेलीकॉप्टर का स्पेयर का निर्माण होगा। भारत में बोईंग कंपनी के अध्यक्ष प्रत्युष कुमार ने एक स्किल ट्रेनिंग सेंटर की शुरूआत करने की बात कही है। सिद्धार्थ नाथ के अनुसार कंपनी यहां आठ सप्ताह तक प्रशिक्षकों को लर्निंग लिंक के जरिए ट्रेनिंग देने का काम करेगी। पहले बैच में आईटीआई के 40 प्रशिक्षुओं को चुना जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें वेतन भी दिया जाएगा। सिद्धार्थ नाथ के अनुसार प्रयास किया जा रहा है कि बोईंग कंपनी यूपी में फाइटर जेट का भी निर्माण करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें