फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम पर उमा भारती ने किया अपने भाई का अस्थि विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की अस्थि विसर्जन के बाद
विज्ञापन

भाजपाइयों से मिलीं उमा भारती
0 सर्किट हाउस में नंदी और मेयर की मौजूदगी में हुई श्रद्धांजलि सभा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अपने बड़े भाई एवं पूर्व विधायक स्वामी प्रसाद लोध के संगम में अस्थि विसर्जन के बाद सर्किट हाउस में भाजपाइयों से मुलाकात की। इस दौरान उनके भाई के पुत्र नील सिंह माधव, बेटी नित्या भी मौजूद रहीं। वहां हुई श्रद्धांजलि सभा में उमा ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी से उनकी मुलाकात कराई। बताया कि भाई की बेटी नित्या को उन्होंने गोद ले लिया है।
भाई को याद करते हुए उमा भावुक हो उठीं। कहा कि दाऊ हमेशा समाजसेवा करने के लिए तत्पर रहते थे। कार्यकर्ताओं से वह अमूमन यही कहते थे कि राजनीति समाज सेवा के लिए होती है, न कि धन कमाने के लिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नंदी ने स्वर्गीय लोध को त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। सभा में मौजूद भाजपाइयों ने स्वर्गीय लोध के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, अनामिका चौधरी, विक्रम पटेल, योगेश कुमार, पवन श्रीवास्तव, कुंज बिहारी मिश्र, आशीष गुप्ता, राजू पाठक, शशांक शेखर पांडेय, अनिल केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी की तर्ज पर प्रयाग में गंगा के एक तट पर बने घाट
0 सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इलाहाबाद में भी गंगा किनारे घाट बनाए जाने की वकालत की। कहा कि काशी की तर्ज पर इलाहाबाद में भी गंगा के एक तट पर घाट होने चाहिए। दूसरी ओर का स्थान खुला छोड़ देना चाहिए। कहा कि व्यवस्था कुछ ऐसी की जाए कि वर्ष भर गंगा का जल घाट पर ही रहे। ताकि लोगों को स्नान आदि करने में सहूलियत मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें