फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी शिक्षक भर्ती का लिफाफा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

इविवि में हिंदी शिक्षक भर्ती का लिफाफा बंद
0 आखिरी दिन इंटरव्यू में 41 अभ्यर्थी शामिल
0 कार्य परिषद की बैठक में खुलेगा लिफाफा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हिंदी विभाग में शनिवार को शिक्षक भर्ती का लिफाफा बंद हो गया। आखिरी दिन एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए कुल 41 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए। कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में दिन भर इंटरव्यू चला। कुल 33 पदों पर शिक्षक भर्ती का लिफाफा अब कार्यपरिषद की बैठक में खुलेगा। कार्य परिषद की बैठक की जल्द घोषित की जा सकती है।
विज्ञापन

इविवि के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 21, एसोसिएट प्रोफेसर के नौ और प्रोफेसर के तीन पदों पर भर्ती होनी है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 21 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 18 जून से शुरू हुई थी। लगतार 22 जून तक साक्षात्कार चला। असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू के लिए 320 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। वहीं, आखिरी दिन एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया। एसोसिएट प्रोफेसर के नौ पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू में 20 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 18 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए। वहीं, प्रोफेसर के तीन पदों पर के लिए 25 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया था। इनमें से दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 23 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए। हिंदी विभाग में साक्षात्कार पूरा होने के बाद शिक्षक भर्ती का लिफाफा बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें