कृपया अमर उजाला फाउंडेशन के लोगो के साथ लगाएं
--------------------------------------------
एक यूनिट रक्तदान बचाएगा चार जान
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को बेली ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
- विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण संग नि:शुल्क होंगी खून संबंधी जांचें
इलाहाबाद।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को विश्व रक्तदान शिविर पर तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय के रक्त कोष ( बेली ब्लड बैंक) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक रक्तदान कर आप महादानी बन सकते हैं। महादानी का एक यूनिट रक्त चार गंभीर मरीजों की जान बचाने के काम आएगा।
अमर उजाला फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुडे़ कार्यों में अपनी भागीदारी के तहत इस बार भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बेली ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त जांच की भी सुविधा होगी। बेली अस्पताल की अधीक्षक डॉ. नीति श्रीवास्तव के मुताबिक शिविर में आने वालों की रक्त जांच में यदि हीमोग्लोबिन का स्तर कम होगा तो ऐसे दानदाताओं को शरीर में खून और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के उपाय बताए जाएंगे। ब्लड बैंक के वरिष्ठ परामर्शदाता अजय मिश्रा ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह शिविर गंभीर मरीजों के लिए संजीवनी जैसा है।
----------------------
कौन कर सकता है रक्तदान
0 18 से 60 वर्ष की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति (पुरुष या महिला)।
0 रक्तदान करने वाले का वजन 50 किलोग्राम से कम नहीं होना चाहिए।
0 हीमोग्लोबिन का स्तर (12.5 ग्राम) या अधिक होना जरूरी है।
------------------------
रक्तदान का लिया संकल्प
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कई संस्थाओं और संकल्पित महादानियों ने सहयोग का आश्वासन दिया है। पुलिस मित्र संस्था के साथ सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, शिक्षक नेता शैलेश पांडेय, आशीष कुमार खरे, राजीव मिश्रा, पंकज रिजवानी, ऋषण कटियार, संजय साहू, प्राचार्य डॉ. मुरली धर पांडेय, परामर्शदाता अजय मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, भारत भूषण, नेहरू युवा केंद्र राजन मौर्य, महिंद्रा फायनेंस के एचआर पवन गुप्ता, पीयूष समेत करीब 35 रक्तदान के उत्सुक भावी महादानियों ने अपना नाम दर्ज कराया है।
-----------------------
महादान के लिए दर्ज करा सकते हैं अपना नाम
ब्लड बैंक में खून की कमी से निराश लौटने वालों के लिए यह अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आशा की किरण बने, इस महादान के लिए आप भी अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाएं फोन, एसएमएस से अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए डायल करें- 9675898656