फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर कंपनी से वसूला 1.20 करोड़ टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर कंपनी से वसूला 1.20 करोड़ टैक्स
विज्ञापन

कंपनी ने अप्रैल, मई और जून 2017 में केंद्रीय बिक्री के बावजूद नहीं दाखिल किया था फॉर्म सी
इलाहाबाद। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (वाणिज्य कर) विभाग ने नैनी में ट्रांसफार्मर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जीईटी एंड डी इंडिया लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.20 करोड़ रुपये बकाया टैक्स वसूला। कंपनी ने अप्रैल, मई और जून 2017 में केंद्रीय बिक्री की लेकिन इससे संबंधित फॉर्म सी आदि दाखिल नहीं किए, जिस पर यह कार्रवाई की गई।
एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन आरके कुरील के मुताबिक कंपनी की ओर से फॉर्म सी न दाखिल किए जाने पर ज्वाइंट कमिश्नर कारपोरेट अनिल कुमार श्रीवास्तव ने इन तीन माह का अस्थाई कर निर्धारण आदेश पारित कर 1.20 करोड़ रुपये टैक्स का नोटिस जारी किया लेकिन कंपनी ने तय समय पर टैक्स नहीं अदा किया। इसके बाद भू-राजस्व की भांति वसूली प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस पर भी टैक्स न जमा करने पर कंपनी पर अतिरिक्त दबाव बनाया गया, जिसके बाद कंपनी ने शुक्रवार को बकाया रकम जमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बनी टास्क फोर्स, पहली बार रोड चेकिंग में महिला अफसर
इलाहाबाद। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (वाणिज्य कर) विभाग ने सड़कों पर गाड़ियों से गुजरने वाले माल की जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें खंड के अधिकारियों को शामिल किया गया। असिस्टेंट कमिश्नर रंजीत कुमार पासी को प्रभारी बना गया है जबकि फोर्स में असिस्टेंट कमिश्नर आरएन वर्मा एवं सीटीओ स्वाती अग्रवाल को शामिल किया गया है। विभाग की मोबाइल टीम में पहली बार किसी महिला अफसर को शामिल किया गया है। एडीशनल कमिश्नर के मुताबिक इलाहाबाद जोन में चार जिले इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर शामिल हैं। इसकी तुलना में सचल दल इकाई की संख्या कम है, जिसकी वजह से मार्ग पर बराबर निगरानी नहीं हो पा रही है। इसका फायदा कर चोरी से माल मंगाने वाले उठा रहे हैं। इसी वजह से टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें