फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर ने चेहरा किया लाल, प्याज ने निकाले आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
टमाटर ने चेहरा किया लाल, प्याज ने निकाले आंसू
विज्ञापन

0 मंडी में आवक कम होने से सब्जियों के दाम चढ़े
0 अगले सप्ताह प्याज और टमाटर की खेप आते ही गिरने लगेंगे दाम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अमूमन इस सीजन में सब्जियों के दाम गिरते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। टमाटर, प्याज एवं अन्य हरी सब्जियों के चढ़ते दाम से आम लोग खासे परेशान हैं। तमाम सब्जियों के दाम में इन दिनों आग लगी हुई है। सब्जियों के दाम में इस तरह की वृद्धि मानसून के सीजन में ही होती है, लेकिन गुलाबी ठंड की दस्तक देने के बाद भी सब्जियों का दाम न गिरने से लोगों के किचन का बजट बिगड़ने लगा है। सबसे बुरा हाल प्याज और टमाटर का है। प्याज और टमाटर दोनों ही बाजार में 60 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

शहर की तमाम सब्जी मंडी में कहीं भी प्याज 50 रुपये से किलो से कम नहीं बिक रही है। एजी ऑफिस सब्जी मंडी में तो प्याज का दाम 70 रुपये किलो तक हो गया है, जबकि मुंडेरा मंडी में वही प्याज 20 से 40 रुपये किलो में बिक रहा है। मुंडेरा मंडी के आढ़तियों की मानेें तो अभी नई प्याज मार्केट में नहीं आई है। इसी वजह से उसके दाम में इजाफा हुआ है। सप्ताह भर बाद बाजार में नई प्याज आते ही दाम गिरने शुरू हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर टमाटर के दाम में भी इस दौरान इजाफा हुआ है। मानसून के दौरान शहर की तमाम मंडियों में 80 से 100 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब भी तमाम सब्जी मंडियों में 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। पिछले वर्ष इसी अवधि में टमाटर का दाम 10 से 20 रुपये किलो ही था। प्याज और टमाटर के साथ अदरक, हरी मटर, गोभी, बैगन, हरी मिर्च, भिंडी आदि के दाम भी काफी चढ़े हुए हैं। इस बारे में मुंडेरा मंडी फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से टमाटर के साथ तमाम हरी सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसी वजह से उसका दाम बढ़ा है। सप्ताह भर में राबर्टसगंज से टमाटर की खेप आने लगेगी। इसके बाद टमाटर एवं अन्य सब्जियों के दाम गिरेंगे।
विज्ञापन

थोक एवं फुटकर मार्केट में सब्जियों का भाव
सब्जी थोक मार्केट फुटकर मार्केट (भाव प्रति किग्रा रुपये में)
भिंडी 20-30 40-60
लौकी 10-12 20-40 प्रति नग
टमाटर 25-35 50-60
प्याज 20-30 50-70
आलू 05-08 10-20
बैगन 10-20 30-40
हरी मटर 50-60 80-100
गोभी 02-10 20-30 प्रति नग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें