फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में चला अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में चला अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना
विज्ञापन

एडीए ने भी अभियान चलाकर दस लोगों का किया चालान

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नगर निगम का अतिक्रमण अभियान सोमवार को सिविल लाइंस के तमाम स्थानों पर चला। जिला प्रशासन और नगर निगम का संयुक्त अभियान पत्थर गिरिजाघर से शुरू हुआ। जो एमजी मार्ग से हनुमान मंदिर होते हुए एल्गिन रोड, पत्रिका मार्ग चौराहे के रास्ते कानपुर रोड तक चला।
विज्ञापन

इस दौरान रोड पटरी के दोनों ओर तमाम अतिक्रमण हटाए गए। पूर्व में भी नगर निगम द्वारा यहां अभियान चलाया जा चुका है। इस दौरान अतिक्रमणकर्ताओं से 7700 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अभियान की कार्रवाई राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक नजूल चंद्रशेखर आजाद आदि के नेतृत्व में हुई। इस दौरान दो टीन शेड और चार भट्ठियां भी ध्वस्त की गई। वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से भी अवैध निर्माण के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की गई। एडीए के प्रभारी अधिकारी जनसंपर्क पीएन यादव के मुताबिक सोमवार को अवैध निर्माण करने वाले दस लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें