फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने दिखाई ताकत, बंद रहे डाकघर
विज्ञापन

0 खाली पदों को भरने तथा ग्रामीण डाक सेवकों के लिए चंद्रा कमेटी की सिफारिश लागू करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल इंप्लाइज (एनएफपीई) के आह्वान पर अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डाक कर्मचारियों की हड़ताल का इलाहाबाद में भी व्यापक असर रहा। मंडल के 80 फीसदी से अधिक डाक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। प्रधान डाकघर, कचहरी डाकघर, सिटी डाकघर, दारागंज जैसे बड़े डाकघरों में डाक का कोई थैला नहीं उठा और वितरण कार्य नहीं हुआ। हड़ताल के दौरान डाक कर्मचारियों ने डाक विभाग में हर वर्ग की सभी रिक्तियों पर अविलंब भर्ती करने, डाक सेवकों के लिए कमलेश चंद्रा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने और डाक विभाग में पांच दिन का सप्ताह लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने धमकी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

दावे के विपरीत कुछ कर्मचारी काउंटर पर बैठे
डाकघर में काउंटर नहीं खुले और कोई काम नहीं हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मेजा, करछना, जसरा, हंडिया, फूलपुर, सिराथू, मंझनपुर डाक कर्मचारियों के साथ ग्रामीण डाक सेवक भी हड़ताल पर रहे। एनएफपीई से जुड़े अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग स के मंडल सचिव आशीष चटर्जी, पोस्टमैन, एमटीएस के मंडल सचिव शंखधर सिंह तथा जीडीएस के मंडल सचिव धर्मराज सिंह ने दावा किया है कि हड़तान पूरी तरह से सफल रही जबकि प्रधान डाकघर में ही बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल के आह्वान के बाद भी उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद अपने काउंटर पर भी बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान प्रधान डाकघर के गेट पर धरना प्रदर्शन एवं सभा चलती रही। सभा में वरिष्ठ नेता टीपी मिश्र, खुर्शीद अहमद, जीपी ओझा, विद्याभूषण पांडेय, राजेश वर्मा, प्रमोद राय, छेदी लाल गुप्त, केआर पांडेय, राम निरंजन द्विवेदी, दुर्गा प्रसाद, राजेश सिंह, धर्मराज सिंह, पवन कुमार, संदीप आनंद, मोतीलाल, सीओसी के महासचिव बजरंग बली गिरि, कनफडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एण्ड वर्कर्स के सहायक महासचिव सुभाष पांडेय, अरिमर्दन सिंह, भाष्कर नाथ तिवारी, सत्यभान सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें