फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में मिलेंगे एलईडी बल्ब

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में कैंप लगाकर बेचेंगे एलईडी बल्ब
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने के बाद 70 रुपये हुई एलईडी की कीमत

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
ग्रामीणों को अब एलईडी बल्ब के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पावर कारपोरेशन अब गांवों में कैंप लगाकर एलईडी बल्ब बेचेगा। हालांकि जीएसटी लागू होने के बाद अब बल्ब की कीमत 60 की बजाय 70 रुपये होगी। उजाला योजना के तहत विभाग 50 वाट के पंखे 1200 रुपये, नौ वाट के एलईडी बल्ब 70 रुपये, 20 वाट का ट्यूबलाइट 220 रुपये में उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राम कुंजन ने बताया कि केंद्र सरकार ने बिजली की खपत कम करने की जिम्मेदारी तहत एनर्जी एफीसिएंसी सर्विसेज को सौंपी है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुछ चिह्नित स्थानों पर शिविर लगाए जाते थे, ऐसे में इस योजना का लाभ सभी को नहीं मिल पाता था। इसलिए अब गांव, कस्बों में भी शिविर लगाने का आदेश जारी किया गया है। सोरांव, बहादुरपुर, कौड़िहार, मेजा तहसील एवं हंडिया बाजार में 19 अगस्त को शिविर लगाया जा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें