सुबह टहलने वालों के लिए वाहन पार्किंग हो नि:शुल्क
0 मॉर्निंग वाकर्स एसोसिएशन की मांग, कंपनीबाग में इंट्री फीस हटाने के निर्णय का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनीबाग) में सुबह और शाम को टिकट न लिए जाने की घोषणा के बाद अब कंपनीबाग के बाहर वाहन पार्किंग को भी नि:शुल्क किए जाने की मांग की गई है। मॉनिंग वाकर्स एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम द्वारा आजाद पार्क में सुबह और शाम सैर करने वालों को फ्री इंट्री की घोषणा का स्वागत करने के साथ ही कहा कि वाहन पार्किंग को भी नि:शुल्क किया जाए।
अध्यक्ष किशोर वार्ष्णेय के मुताबिक कंपनीबाग में सुबह और शाम के बाद फ्री इंट्री जनहित में लिया गया बड़ा कदम है। उनके मुताबिक उन्होंने इस आशय एक पत्र चार जून 2017 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को दिया था। यह भी कहा गया था कि इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा पार्क के रखरखाव के लिए सालाना एक करोड़ 40 लाख रुपये के खर्च का सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश सरकार अगर यह राशि प्रदान करती है तो पार्क में टिकट लगाने की जरूरत नहीं है।