फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए समय पर चलेगी जयपुर, शिवगंगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

अब नए समय पर चलेगी जयपुर, शिवगंगा, त्रिवेणी और बुंदेलखंड एक्सप्रेस
0 28 जुलाई से बदल जाएगा चारों ट्रेनों का समय
0 जंक्शन से रात 11.30 की बजाय रात 11 बजे छूटेगी जयपुर एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद-जयपुर, शिवगंगा, त्रिवेणी और बुंदेलखंड एक्सप्रेस अब बदले हुए समय पर चलेगी। इन तीनों ही ट्रेनों के समय में रेलवे परिवर्तन करने जा रहा है। 28 जुलाई से तीनों ही ट्रेन बदले हुए समय से चलने लगेंगी।
विज्ञापन

इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस रात 11.30 बजे की बजाय 28 जुलाई से रात 11 बजे जंक्शन से प्रस्थान करेगी। हालांकि, ट्रेन के जयपुर पहुंचने के समय में बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह यह ट्रेन दिन में 12.55 बजे ही जयपुर पहुंचेंगी लेकिन, कुछ अन्य स्टेशनों पर उसके समय में बदलाव जरूर हो रहा है। नये शेड्यूल के हिसाब से रात 12.18 बजे फतेहपुर, रात 1.30 बजे कानपुर, सुबह 4.50 बजे टूंडला, 5.50 बजे राजा की मंडी, 6.15 बजे आगरा कैंट, 7.25 बजे मथुरा पहुंचेगी। इसी तरह शिवगंगा एक्सप्रेस अब रात 10.05 बजे की बजाय रात 10.20 बजे इलाहाबाद जंक्शन एवं रात 01.10 बजे कानपुर पहुंचेगी। दिल्ली पहुंचने के समय में बदलाव नहीं हुआ है। उधर वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस अब वाराणसी से शाम 5.45 की बजाय शाम 4.40 बजे चलेगी। जो इलाहाबाद जंक्शन रात 10 बज की बजाय रात 8.55 एवं झांसी सुबह 07.05 की जगह सुबह 6.20 बजे ही पहुंच जाएगी। इसी तरह त्रिवेणी एक्सप्रेस भी 28 जुलाई से बदले समय पर आएगी। इलाहाबाद जंक्शन आने का इसका समय 8.55 की बजाय रात 10 बजे हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें