फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसा का राज्य सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आइसा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए शैलेश
विज्ञापन

0 शिवा राजवार को बनाया गया प्रदेश सचिव
0 राज्य सम्मलेन में नई कार्यकारिणी का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शैलेश पासवान ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के प्रदेश अध्यक्ष और शिवा रजवार प्रदेश सचिव चुने गए। रविवार को प्रयागराज में हुई आइसा के नौवें राज्य सम्मेलन में 21 सदस्यों की कार्यकारिणी चुनी गई।
अन्य पदाधिकारियों में नितिन राज्य एवं शक्ति रजवार उपाध्यक्ष और शिवानी जायसवाल एवं विवेक कुमार सिंह को सह सचिव चुना गया। सम्मेलन में बतौर अतिथि वक्ता सुचेता डे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के पहले दिन से ही विश्वविद्यालयों पर सुनियोजित हमले शुरू कर दिए। छात्रों की फीस वृद्धि और सार्वजनिक वित्त पोषित विश्वविद्यालयों को बर्बाद करने की नीति थोपी जा रही है। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा व रोजगार पर ताला लगाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव शिवा रजवार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार वंचितों को शिक्षण संस्थानों से बेदखल करने के लिए 13 प्वाइंट रोस्टर का फरमान लेकर आई है। इसके खिलाफ आइसा पूरे देाश् में मार्च को देशव्यापी प्रतिरोध दर्ज कराते हुए भारत बंद के राष्ट्रीय आह्वान में शामिल होगी। सम्मेलन में सुनील मौर्य, अंतस सर्वानंद, कमन उसरी, अनिल वर्मा, गुलाम अहमद सिद्दीकी, अजय शर्मा, अनुष्का महराज, मंगल कुमार, नीलम सरोज, नितिन राज, राजेश, रणविजय विद्रोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें