कोर्ट ने देखी अविश्वास प्रस्ताव की सीडी
प्रयागराज। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के खिलाफ पारित अविश्वास प्रस्ताव की सीडी बृहस्पतिवार को कोर्ट में प्रस्तुत की गई। कोर्ट के निर्देश पर इस सीडी को प्रदर्शित किया गया। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ कर रही है। रेखा सिंह के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता एमडी सिंह शेखर का कहना था कि केशरी देवी पटेल के इशारे पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सदस्यों ने एक दूसरे को दिखाकर मतदान किया। खुला मतदान होने से मतदान प्रक्रिया दूषित हुई है। मत अवैध हो गए हैं। इनके आधार पर अविश्वास प्रस्ताव पारित करना गलत है। वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों के साथ सीडी देखी। इस मामले पर 18 जनवरी को फिर सुनवाई होगी।