बार कार्यकारिणी का समय बढ़ाने पर सुनवाई आज
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल न बढ़ाए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने इसे चुनौती दी है। एल्डर कमेटी ने कार्यकाल बढ़ाने से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने कार्यकारिणी और एल्डर कमेटी को आपसी समझौते से समाधान निकालने के लिए शुक्रवार तक की मोहलत दी है। याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सीडी सिंह की पीठ ने सुनवाई की। अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव ने इस पर पक्ष रखा। कहा गया कि एक माह तक का समय बढ़ाया जा सकता है। कार्यकारिणी के वित्तीय अधिकार सीज कर देने से परेशानी हो रही है।