फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्फई के मामले में प्रयागराज दूसरे पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई में प्रयागराज दूसरे पायदान पर
विज्ञापन

0 मुख्यमंत्री आज डीएम को करेंगे सम्मानित, अशोक नगर वार्ड को प्रदेश में पांचवा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जिले की सफाई व्यवस्था को लेकर आपकी राय अलग-अलग हो सकती है, लेकिन सरकारी सर्वे को आधार मानें तो आप कह सकते हैं, ‘मुस्कराइये की आप प्रयागराज में हैं।’ स्वच्छता के मामले में प्रयागराज पूरे प्रदेश में गाजियाबाद के बाद दूसरे पायदान पर है। इतना ही नहीं जिले में अव्वल अशोक नगर वार्ड को पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए डीएम सुहास एलवाई मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे।
थर्ड पार्टी एजेंसी के माध्यम से पूरे प्रदेश के नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता का सर्वे कराया गया था। सर्वे नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के स्तर पर अलग-अलग कराया गया था। उसमें गाजियाबाद और प्रयागराज के बाद फर्रुखाबाद तीसरे तथा झांसी चौथे स्थान पर है। प्रयागराज को दूसरा स्थान दिलाने में जिले की 10 नगर पंचायतों का विशेष योगदान रहा। हालांकि, इनकी कैटेगरी में यहां की किसी नगर पंचायत को प्रथम पांच में स्थान नहीं मिला है। वहीं नगर निगम को सांत्वना पुरस्कार मिला है। इसमें यहां के अशोक नगर को मथुरा के एक वार्ड के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान मिला है। अशोक नगर से ऊपर आगरा, गाजियाबाद, लखनऊ, झांसी और गोरखपुर के एक-एक वार्ड हैं। डीएम सुहास एलवाई का कहना है कि यह सभी की मेहनत का नतीजा है। जिले को साफ-सुथरा रखने के लिए और प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक पर प्रतिबंध के मामले में विशेष पुरस्कार
0 कचरा निस्तारण, लोगों की सहभागिता समेत 20 अलग-अलग बिंदुओं को ध्यान में रखकर सर्वे कराया गया था। शहर में प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लागू करने के मामले में प्रयागराज नगर निगम का सराहनीय प्रयास रहा। इसके लिए महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी तथा नगर आयुक्त उज्ज्वल रमण सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें