फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा में ट्यूबवेल खराब, पानी के लिए हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा में ट्यूबवेल खराब, पानी के लिए मचा हाहाकार
विज्ञापन

-आठ दिन से है खराबी, बाल्टी-डिब्बा लेकर भटक रहे लोग
- महापौर, जीएम, एई, जेई से की गई शिकायत, परेशानी बरकरार
इलाहाबाद। कटरा पसियाना में लगा बड़ा ट्यूबवेल आठ दिन से खराब है। इलाके में पानी के लिए हाहाकार मचा है। पेयजल के लिए लोग बाल्टी-डिब्बा लेकर भटक रहे हैं। परेशान लोगों ने महापौर, जीएम, एई, जेई से शिकायत की लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन

इविवि विज्ञान संकाय के पास पसियाना मोहल्ले में एक बड़ा ट्यूबवेल लगा है। इससे हनुमान गली, पीपल वाली गली, पसियाना समेत आसपास के पांच अन्य मोहल्लों के करीब 800 घरों में जलापूर्ति की जाती है। 19 अगस्त को सुबह ट्यूबवेल खराब हो गया। लोगों को पता चला 20 अगस्त को। पहले समस्या इसलिए कम रही कि पास ही लगा एक मिनी ट्यूबवेल इंटरकनेक्टेड होने के कारण सुबह-शाम मोटर चलाने वालों को पानी मिला। बाकी लो प्रेशर और नल सूखने की समस्या से परेशान रहे। परेशान लोगों ने पहले एई, क्षेत्रीय जेई फिर जीएम से शिकायत की लेकिन आज शाम और कल सुबह खराबी दूर करने के आश्वासन पूरे नहीं किए गए। रविवार सुबह लोगों ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से शिकायत की लेकिन उनके निर्देश के बाद भी ट्यूबवेल दुरुस्त नहीं किया गया। हाल यह है कि आठ सौ घरों में रहने वाले हजारों लोग पेयजल के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें