फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थी मेहंदी लगाए, लेकिन दोनों हाथ के अंगूठे को छोड़कर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अभ्यर्थी दोनों हाथ के अंगूठे छोड़कर लगाए मेहंदी
विज्ञापन

0 रक्षा बंधन के बाद होने वाली परीक्षा के चलते आरआरबी प्रशासन का निर्णय
0 सोमवार को हुई परीक्षा में भी 85 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थी हुए उपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ली जा रही असिस्टेंट लोको पॉयलट और तकनीशियन भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए एक नया फरमान जारी किया गया है। कहा गया है कि रक्षाबंधन के अवसर पर भी महिला अभ्यर्थी अपने हाथ में मेहंदी लगा सकती हैं। ऐसी महिला अभ्यर्थी अगर अपने हाथों में मेहंदी लगा रही हैं तो दोनों हाथों के अंगूठे में न लगाएं। क्योंकि रक्षा बंधन के बाद तीन दिवसों में होने वाली परीक्षा के दौरान अंगूठे में मेहंदी होने से बायोमैट्रिक उपस्थिति में समस्या आ सकती है।
दरअसल, आरआरबी की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में इस बार अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति ली जा रही है। अब रविवार 26 अगस्त को रक्षा बंधन है। इसके बाद 29, 30 एवं 31 अगस्त को भी भर्ती परीक्षा है। ऐसे में रक्षा बंधन के मद्देनजर तमाम महिला अभ्यर्थी अपने हाथ में मेहंदी लगा सकती हैं। इसे देखते हुए आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने कहा कि हाथों में मेहंदी लगाने की मनाही नहीं है, लेकिन महिला अभ्यर्थी दोनों हाथ के अंगूठे में उसे न लगाएं। ताकि बायोमैट्रिक उपस्थिति के दौरान परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

85 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी ऑनलाइन परीक्षा
इलाहाबाद। आरआरबी की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में सोमवार को 85 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। आरआरबी इलाहाबाद की ओर से सोमवार को हरिद्वार छोड़ इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, ग्वालियर, रुड़की एवं देहरादून में परीक्षा कुल तीन पॉलियो में हुई। इस दौरान इन शहरों में बनाए गए केंद्रों में 85.16 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। इलाहाबाद की बात करें तो यहां कल दस केंद्रों में परीक्षा हुई। यहां पहली, दूसरी एवं तीसरी पॉली में क्रमश: 86.51, 84.22,84.00 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। परीक्षा मंगलवार को भी होगी। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक परीक्षा सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें