वाराणसी के ध्यानार्थ
000000000000000000000
नीट काउंसिलिंग: अंतिम दिन 17 प्रवेश, खाली रह गईं सीटें
0 द्वितीय चरण के लिए प्रमाण पत्र सत्यापन 17 से 21 जुलाई तक
0 एसआरएन अस्पताल के टेली मेडिसिन सेंटर में ही होगा प्रवेश कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नेशनल एलिजीविलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) में सफल 17 अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को काउंसिलिंग के अंतिम दिन एमबीबीएस में प्रवेश कराया। इनमें इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए 3 और हेरिटेज वाराणसी के लिए 14 प्रवेश किए गए। इसके बाद भी एमबीबीएस की कुछ सीटें खाली रह गईं। अब द्वितीय चरण में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों को सत्यापन कर प्रवेश किया जाएगा।
एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज को दो स्थानों के लिए प्रवेश कराने की जिम्मेदारी मिली है। यहां मेडिकल कॉलेज और हेरिटेज वाराणसी में प्रवेश के लिए कुल सीटें क्रमश: 124 और 150 हैं। अंतिम दिन तक इलाहाबाद में 124 के सापेक्ष 115 और हेरिटेज में 150 के सापेक्ष 149 अभ्यर्थियों ने प्रवेश कराया। नोडल अधिकारी डॉ. देवाशीष ने बताया कि एसआरएन अस्पताल परिसर स्थित टेली मेडिसिन सेंटर में काउंसिलिंग के अंतिम दिन सुबह नौ बजे से शुरू प्रवेश कार्य देर शाम तक चला। इस दौरान हेरीटेज वाराणसी के लिए 14 और एमएलएन मेडिकल कॉलेज के लिए सिर्फ तीन अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई। उन्होंने बताया कि अब एमबीबीएस प्रवेश का द्वितीय चरण 17 से शुरू होकर 21 जुलाई तक चलेगा। इस अवधि में चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।