फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में अतिथि प्रवक्ता के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि में नियुक्त होंगे 204 अतिथि प्रवक्ता
विज्ञापन

0 गेस्ट फैकल्टी के लिए 29 जून तक लिए जाएंगे आवेदन
0 दिसंबर तक एक सेमेस्टर के लिए की जाएंगी नियुक्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में देर होने के कारण अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून निर्धारित की गई है। कला संकाय, विज्ञान संकाय, विधि संकाय, वाणिज्य संकाय और इविवि से जुड़े सात सेंटरों में कुल 204 अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती की जाएगी। नियुक्तियां दिसंबर तक पहले सेमेस्टर के लिए की जाएंगी। अगर तब तक इविवि में शिक्षक भर्ती प्र्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है तो अतिथि प्रवक्ताओं को पूरे सत्र के लिए नियुक्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गेस्ट फैकल्टी के लिए इविवि प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर विज्ञापन जारी कर दिया है। कला संकाय के 18 विभागों में कुल 98 लोगों को अतिथि प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया जाना है। इनमें सर्वाधिक 10 पद हिंदी विभाग में हैं। वहीं, विज्ञान संकाय के 11 विभागों में 65 अतिथि प्रवक्ता भर्ती किए जाने हैं। विज्ञान संकाय में सर्वाधिक 12 पद रसायन विज्ञान विभाग में हैं। इसके अलावा कॉमर्स और इकनॉमिक्स में अतिथि प्रवक्ता के 11 पदों और विधि संकाय में आठ पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसके अलावा इविवि से जुड़े सात सेंटरों में भी 22 अतिथि प्रवक्ता रख जाने हैं। भर्ती के लिए कला और विज्ञान संकाय के डीन की अध्यक्षता में इंटरव्यू कमेटी का गठन किया गया है, जिनमें सभी विभागाध्यक्ष, कुलपति की ओर से नामित सदस्य एवं अन्य सदस्य भी होंगे। भर्ती के लिए अर्हता वही होगी, जो यूजीसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए निर्धारित कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें