फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72825 अध्यापक भतीी में अवमानना याचिका दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
72825 प्रशिक्षु अध्यापक भर्ती
विज्ञापन

शेष पदों पर नियुक्ति के लिए अवमानना याचिका

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
72825 सहायक अध्यापक भर्ती में बचे हुए पदों पर नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है। इस भर्ती में अभ्यर्थीगण 1536 पदों पर नियुक्ति को लेकर दावा कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों के दावे पर निर्णय लेने का विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था मगर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। रमेश चंद्र और 27 अन्य अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करवाने के लिए अवमानना याचिका दाखिल की है। याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने प्रदेश सरकार से इस मामले में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

72825 में सुप्रीमकोर्ट ने 66655 पदों की नियुक्ति को सही मानते हुए इन पदों को सुरक्षित कर दिया है। याचीगण का कहना है कि प्रदेश सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में हलफनामा दिया है कि उसने 66655 पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं मगर इनमें से अभी 1536 पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए याचिका दाखिल की गई थी। हाईकोर्ट ने देवेंद्र कुमार पांडेय और 55 अन्य की याचिका पर अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को याचीगण के प्रत्यावेदन पर छह सप्ताह में निर्णय लेने के लिए कहा था मगर ढाई माह बीतने के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया तो अवमानना याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें