सीधी भर्ती के 1105 पदों के लिए आवेदन शुरू
होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के 1038 पद
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी और आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के 1038 पदों समेत कुल 14 विभागों में 1105 पदों पर सीधी भर्ती शुरू करने जा रहा है। शुक्रवार से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यूपीपीएससी की ओर से शुक्रवार को जारी विस्तृत विज्ञापन के अनुसार विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना एक जुलाई 2018 से की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट ‘http://uppsc.up.nic.in’ पर उपलब्ध है। साथ ही योग्यता, अर्हता, वेतनमान एवं ग्रेड वेतन संबंधी विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
00
किस विभाग में कितने पद
- उत्तर प्रदेश राज्य होम्योपैथी चिकित्सा सेवा में चिकित्साधिकारी के 494 पद
- उत्तर प्रदेश राज्य आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा में चिकित्साधिकारी के 544 पद
- गृह विभाग में सहायक रेडियो अधिकारी के 12 पद
- निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला में निदेशक का एक पद
- संस्कृति निदेशालय में सहायक निदेशक (सामान्य/निष्पादन कला) के दो एवं सहायक निदेशक विधि का एक पद
- उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग में सहायक पुरातत्व अधिकारी (सामान्य चयन) के दो पद
- संस्कृति विभाग में सहायक निदेशक (कलात्मक वस्तुएं) का एक पद एवं संग्रहालयाध्यक्ष के दो पद
- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में औषधि निरीक्षक 11
- चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में प्रोफेसर पैथोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, सामान्य मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स एवं एनेस्थीसिया के एक-एक पद। प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स के दो और आब्स एवं गायनी के दो पद।
- रेशम विकास विभाग में सहायक निदेशक (रेशम उत्पादन) के तीन पद
- व्यावसायिक शिक्षा में प्राविधिक अधिकारी/प्रधानचार्य (श्रेणी-2)/उप प्रधानाचार्य के दो पद
- कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं में चिकित्साधिकारी (एलोपैथ) के पांच पद
- चिकित्सा शिक्षा यूनानी विभाग में प्रवक्ता (विभिन्न विशिष्टता) के छह पद
- खेल निदेशालय में सहायक प्रशिक्षक फुटबाल, लॉनटेनिस, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन एवं क्रिकेट और क्रीड़ाधिकारी वॉलीबाल, लॉन टेनिस, जिम्नास्टि, तैराकी एवं बास्केटबाल के एक-एक पद।