फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन पूरा, अब तय होंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन पूरा, अब तय होंगे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

0 शिक्षा विभाग के लिए बोर्ड परीक्षा के बाद अगली चुनौती सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा
0 1.24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किए आवेदन, 15 फरवरी तक तय होंगे केंद्र
इलाहाबाद। शिक्षा विभाग के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद अगली चुनौती 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परीक्षा में एक लाख 24 हजार 938 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अब इसके लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को शहर के राजकीय और एडेड विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाने का आदेश दिया है।
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में सरकार ने शुरू से ही सख्त निर्णय लिए। परीक्षा केंद्रों निर्धारण, वित्त विहीन के बजाए राजकीय और एडेड विद्यालयों को ज्यादा केंद्र बनाने, परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, डीएम, एसएसपी से लेकर डीआईओएस, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी तय करना, परीक्षा की निगरानी में एसटीएफ को लगाने जैसे कदम उठाए जाने से ही नकल माफिया गायब हो गए है। नकल विहीन परीक्षा होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। अब ऐसी ही व्यवस्था सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए होने जा रही है। सरकार ने पहले ही तय कर दिया है कि इस लिखित परीक्षा के लिए शहर के विद्यालयों को ही केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास यह कि ये राजकीय और एडेड विद्यालय होंगे। यह भी साफ कर दिया दिया गया है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में ही मान्यता प्राप्त वित्त विहीन विद्यालयों को औचित्य सिद्ध होने पर ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इस बीच सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय डॉ.सुत्ता सिंह ने जनपद स्तरीय समितियों को पत्र भेजकर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को कहा है। समिति के अध्यक्ष डीएम एवं सचिव डीआईओएस हैं। सरकार ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए 15 फरवरी तक की समय सीमा तय की है। अभ्यर्थियों की संख्या एवं परीक्षा केंद्रों की सूची 19 फरवरी तक एनआईसी को भेजी जाएगा। वहां से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र तैयार कर 26 फरवरी को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। सचिव के मुताबिक 12 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए सभी तैयारी तेजी से पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें