फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम वापस न लिया तो पार्टी दिखाएगी बाहर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नाम वापस न लिया तो पार्टी दिखाएगी बाहर का रास्ता
विज्ञापन

0 बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्काषित करेगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने अपने उन कार्यकर्ताओं को अल्टीमेटम दिया है जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए अपना पर्चा दाखिल किया है। बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि जिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्षद पद हेतु नामांकन दाखिल किया है, वह कल अपना नाम वापस ले लें अन्यथा उनके खिलाफ पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निष्कासित कर देगी।
विज्ञापन

दरअसल पार्टी द्वारा घोषित किए गए तमाम प्रत्याशियों ने पदाधिकारियों से शिकायत की है कि उनके वार्डों में भाजपा नेताओं ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंक दी है। तमाम वार्डों से मिली शिकायत को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को आनन फानन में बुलाई गई। बैठक में नगर अध्यक्ष ने कहा कि जो भी पार्टी कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता ,सांसद, मंत्री एवं विधायक साथ नहीं देंगे। पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होंगे उनके खिलाफ भी ठोस कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निकाय चुनाव प्रभारी अशोक धवन, निकाय चुनाव समन्वयक नवरत्न कात्याल, निलेश रंजन, पवन श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, रीता शुक्ला, प्रीति पासवान, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें