सेमीफाइनल में इलाहाबाद ने फतेहपुर को हराया
इलाहाबाद और प्रतापगढ़ की टीमों के बीच आज होगा फाइनल
मंझनपुर (ब्यूरो)। स्पोर्ट्स स्टेडियम पुलिस लाइन में आयोजित 21वीं अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबला इलाहाबाद व फतेहपुर की टीमों के बीच खेला गया। इलाहाबाद के कप्तान इश्तियाक अहमद ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फतेहपुर की टीम को 75 रनों से पराजित किया।
21वीं अंतर्जनपदीय तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहा है। दूसरे दिन सेमीफाइनल प्रतियोगिता इलाहाबाद व फतेहपुर टीमों के बीच खेला गया। इलाहाबाद टीम के कप्तान इश्तियाक अहमद ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 75 रन बनाकर इलाहाबाद को विजय दिलाते हुए फाइनल में पहुंचाया। फाइनल मुकाबला शनिवार को इलाहाबाद और प्रतापगढ़ की टीमों के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में बतौर दर्शक सीओ सदर मुईन अहमद, प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र कुमार, एसआई तिजवा प्रसाद, देवचंद्र, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।