फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्र आंदोलन समेत तीन खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार जल्द करे समाधान नहीं तो तालाबंदी
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का सर्व शिक्षा अभियान पर धरना, आज से अनिश्चितकालीन धरना
मंत्रियों के इलाहाबाद आने पर करेंगे घेराव, आज रीता जोशी के घेराव की तैयारी
प्राथमिक शिक्षक संघ का आंदोलन को समर्थन, सुरेश त्रिपाठी ने लिया मांग पत्र

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद जिले के शिक्षामित्रों का आंदोलन जारी है। सोमवार को छठे दिन संयुक्त शिक्षा मित्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने ममफोर्डगंज स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान मंगलवार से सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पर अनिश्चिकालीन धरना देने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि धरने के साथ मंत्रियों के इलाहाबाद आने पर उनका घेराव किया जाएगा। इसी कड़ी में मंगलवार को महिला, बाल कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता जोशी का घेराव करने का निर्णय लिया गया। इस बीच उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी शिक्षामित्रों के आंदोलन का समर्थन किया।
सर्व शिक्षा अभियान में जुटे शिक्षामित्रों के बीच जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव एंव संरक्षक गोपी कृष्ण तिवारी ने घोषणा किया कि सरकार इस मामले का समाधान अविलंब नहीं करती है तो जनपद के सभी विद्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। इस बीच धरना स्थल पर पहुंचे शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने शिक्षामित्रों का मांग पत्र लिया। इस दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे। धरने में अश्वनी त्रिपाठी, वसीम अहमद, अरुण सिंह, जनार्दन पांडेय, शारदा शुक्ला, मोहम्मद अख्तर, नौसाद अहमद, विनय पांडेय, आलोक यादव, सुरेंद्र पांडेय, कंचन द्विवेदी, मनोरमा मिश्रा, विवेक मिश्रा, इकबाल बहादुर आदि शामिल थे। जैक सेवा ट्रस्ट की बैठक में भी सरकार से शिक्षा मित्रों पर ध्यान देने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता सिराज खान ने की। इसमें आरपी सिन्हा, राजेश पांडेय, शाद खान, शाहिद हसन, राकेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

00
शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक ) शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने 19 सूत्रीय मांग पत्र एवं दोषपूर्ण समायोजन के विरोध मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। मांगें न मानी जाने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी भी दी गई। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे 17140 एवं 18150 का लाभ सभी को देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, राज्य कर्मियों के समान चिकित्सा सुविधा, मृतक आश्रितों की नियुक्ति शिक्षक पद पर करने आदि की मांग की गई। इसके पहले सह-समन्वयक पद पर गलत चयन के संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कहा गया कि यदि परीक्षा पुन: न आयोजित की गई तो दो अगस्त को डायट प्राचार्य का घेराव किया जाएगा। इसमें दिलीप सिंह, शोभा विश्वकर्मा, करतार सिंह, विनोद पटेल, रूद्रप्रताप, सुनील तिवारी, सुभाष पटेल, महेंद्र मौर्य, पंकज सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, मनोज पाठक, असफाक अली, श्याम किशोर आदि शामिल थे।
विज्ञापन

00
रिक्त पदों पर टीईटी उत्तीर्ण की भर्ती की मांग
इलाहाबाद। बीएड/टीईटी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रशिक्षुओं ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द होने से रिक्त पडे़ पदों पर टीईटी उत्तीर्ण बीएड बेरोजगारों को अवसर देने की मांग की। प्रशिक्षुओं ने सचिव बेसिक शिक्षा संजय सिन्हा को भी ज्ञापन सौंपा और न्यायसंगत निर्णय लेने को कहा। सचिव ने उनकी मांगों से शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में संजीव कुमार मिश्रा, ब्रह्म प्रकाश मिश्रा, सुल्तान अहमद, राजेश राव, रजनीश पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें