फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में शुरू होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई से शुरू होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति
विज्ञापन

0 शिक्षा निदेशालय में अभ्यर्थियों का धरना, जेडी ने निदेशक से फोन पर की बात तब मिला आश्वासन
0 मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में 45 विषयों के लिए 1652 पदों पर होनी है भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कॉलेज आवंटन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया जुलाई में शुरू होगी। इस मांग को लेकर बुधवार को शिक्षा निदेशालय में धरना प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी इस मामले में डीएम से वार्ता कराने की मांग पर अड़ गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने डीएम से फोन पर बात कर वार्ता का समय मांगा। देर शाम को संयुक्त निदेशक (जेडी) उच्च शिक्षा एसपी खरे और अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की एडीएम सिटी अतुल सिंह से वार्ता हुई। उनकी मौजूदगी में जेडी ने लखनऊ में शिक्षा निदेशक से फोन पर बात की। अभ्यर्थियों से भी बात कराई गई। निदेशक से नियुक्ति की प्रक्रिया जुलाई में शुरू होने करने का आश्वासन मिलने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत हुआ।
इसके पहले बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सुबह शिक्षा निदेशालय कार्यालय पर जुटे। यहां उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन 46 के अंतर्गत चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर के कॉलेज आवंटन एवं नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस बीच बवाल की आशंका को देखते हुए निदेशालय में सिविल लाइंस थाने से पुलिस भी बुला ली गई। निदेशालय के अफसरों और पुलिस ने अभ्यर्थियों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान अभ्यर्थियों ने निदेशालय के अफसरों को ज्ञापन भी सौंपा। इस बीच अभ्यर्थियों की मांग पर जेडी उच्च शिक्षा को भी निदेशालय बुलाया गया, लेकिन वह भी नियुक्ति के संबंध में सीधा जवाब नहीं दे सके। इस पर अभ्यर्थी डीएम से वार्ता कराने की मांग पर अड़ गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुनील दुबे ने डीएम से फोन पर बात कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने जेडी की मौजूदगी में अभ्यर्थियों से शाम को मिलने का समय दिया। हालांकि ,देर शाम को उन लोगों के कार्यालय पहुंचने पर डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। इस बीच एडीएम सिटी ने जेडीएवं अभ्यर्थियों सुरेंद्र नारायण शर्मा, सतीश सिंह, शैलेस पांडेय, श्रीकांत उपाध्याय से बात की। फिर जेडी ने लखनऊ में मौजूद शिक्षा निदेशक से फोन पर बात की। उन्होंने सुरेंद्र से भी निदेशक की बात कराई। अभ्यर्थियों के मुताबिक निदेशक ने जुलाई से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मार्च 2014 में हुआ विज्ञापन, चार माह में पूरी होनी थी प्रक्रिया
इलाहाबाद। महाविद्यालयों में 45 विषयों में 1652 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 46 मार्च 2014 में जारी हुआ। यह अधिसूचना हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई थी, जिसमें न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया चार माह में पूरी करने को कहा था लेकिन तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें