मेरठ के लिए
00000000000000
रिश्वत लेने के आरोपी संग्रह अमीन को मिली बेल
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने 3500 रुपये रिश्वत लेने के आरोपी मेरठ के संग्रह अमीन नीरज कुमार को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। नीरज जनवरी 2019 से जेल में बंद है। उसे भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। जमानत अर्जी पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने सुनवाई की। याची का कहना था कि उसे झूठा फंसाया गया है। जिलाधिकारी ने नक्शा बनाने का आदेश दिया था। इसके एवज में उस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा दिया गया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जमानत मंजूर कर ली है।