मेरठ के लिए
0000000000000
प्रेमी की यारी पड़ी महंगी
साल भर काटे जेल में
प्रयागराज। युवती से प्रेम करने वाले व्यक्ति की दोस्ती बागपत के धीरज सैनी को महंगी पड़ गई। लड़की को भगाने में मदद करने के आरोप में उसे साल भर जेल में काटने पड़े। धीरज 28 अप्रैल 2018 से जेल में बंद है। एक साल बाद हाईकोर्ट ने उसकी जमानत मंजूर करते हुए शर्तें लगाई हैं। धीरज की जमानत अर्जी में कहा गया कि उसकी लड़की को भगाने में कोई भूमिका नहीं थी। लड़की के पिता ने उसे भगाने वाले युवक का दोस्त बताते हुए शिकायत की तो उसे पकड़कर जेल में डाल दिया गया। लड़की भी आज तक बरामद नहीं हो सकी है। उसे सिर्फ दोस्त बताने वाले बयान का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कोर्ट ने जमानत मंजूर करते हुए याची को जांच में सहयोग करने और जमानत का दुरुपयोग नहीं करने का निर्देश दिया है।