फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से बंद हो जाएगा दारागंज रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से बंद हो जाएगा दारागंज रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

0 कुंभ के मद्देनजर दस जनवरी से दस मार्च तक बंद रहेगा स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पूर्वोत्तर रेलवे का दारागंज रेलवे स्टेशन बृहस्पतिवार दस जनवरी से बंद हो जाएगा। इस स्टेशन पर दो माह तक किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। ऐसे में कुंभ के दौरान यात्रियों को इस बार वाराणसी एवं गोरखपुर रूट की ट्रेनों को पकड़ने के लिए झूंसी एवं इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन जाना होगा।
विज्ञापन

दरअसल, दारागंज स्टेशन कुंभ मेला क्षेत्र में ही है। गंगा पुल के निकट होने की वजह से मुख्य मार्ग से यह काफी ऊंचाई पर है। स्टेशन पर प्रवेश का रास्ता भी बेहद संकरा है। ऐसे में कुंभ मेले के दौरान अगर यहां भीड़ बढ़ती है तो स्टेशन के प्रवेश मार्ग पर ढलान होने की वजह से अनहोनी की आशंका रहती है। इस वजह से पिछले दिनों पूर्वोत्तर रेलवे और जिला प्रशासन के अफसरों ने बैठक कर तय किया कि मेला अवधि में स्टेशन बंद कर दिया जाए। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार के मुताबिक दारागंज रेलवे स्टेशन दस जनवरी से दस मार्च तक बंद रहेगा। उधर, दारागंज से ही महज सौ मीटर की दूरी पर एक दूसरा स्टेशन प्रयागघाट टर्मिनल भी है। रेलवे की तैयारी है कि प्रयागघाट टर्मिनल से भी ज्यादा यात्रियों को प्रवेश न दिया जाए। ऐसे में लखनऊ, फैजाबाद, जौनपुर रूट की तरफ जाने वाले यात्रियों को प्रयाग जाकर ही ट्रेन पकड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें