दूधिया रोशनी से चमकने लगा 153 वर्ष पुराना यमुना पुल
प्रयागराज। वर्षों से अंधेरे में डूबा पुराना यमुना पुल दूधिया रोशनी से चमकना शुरू हो गया है। यहां रेलवे की ओर से पुल में लाइटिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। नैनी की तरफ पुल के कुछ हिस्से में आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। रात में दूर से पुल देखने पर बेहद खूबसूरत भी नजर आ रहा है। दरअसल पिछले दिनों ही रेलवे ने निर्णय लिया था कि कुंभ के पूर्व इस 153 वर्ष पुराने यमुना ब्रिज दूधिया रोशनी से चमका दिया जाएगा। यहां पुल के कुछ हिस्से में बाहर की तरफ आकर्षक लाइट लगाई गई है। पूरी लाइट लग जाने के बाद जल्द ही संगम से रात में नैनी यमुना ब्रिज को निहारा जा सकेगा।