फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट फैसला-आबकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना दोषी करार दिए दंड स्वरूप
विज्ञापन

तबादला अवैध: हाईकोर्ट
- जहरीली शराब से मौत के मामले में नौ आबकारी निरीक्षकों का स्थानांतरण रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि कर्मचारी को दोषी करार दिए बिना दंड स्वरूप तबादला अवैध है। कोर्ट ने जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में कानपुर नगर और कानपुर देहात के नौ आबकारी निरीक्षकों के तबादले को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया है। जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत हुई थी, जिसके लिए इन निरीक्षकों को दोषी मानते हुए दंड स्वरूप तबादला किया गया था।
कोर्ट ने कहा कि घटना में लापरवाही की जवाबदेही तय किये बगैर निरीक्षकों को दंड स्वरूप स्थानांतरित कर दिया गया। ऐसे तबादले को जनहित या प्रशासनिक नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा कि जांच रिपोर्ट में जिन्हें दोषी माना गया है, उसमें याचीगण शामिल नहीं हैं तो इनका तबादला नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने चार सितंबर 18 और छह सितंबर 18 के तबादला आदेशों को विधिविरुद्ध व अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति बी अमित स्थालेकर तथा न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की खंडपीठ ने आनंद कुमार पाठक और अन्य की याचिकाओं को स्वीकार करते हुए दिया है। याची अधिवक्ता विजय गौतम का कहना था कि कानपुर नगर के सेक्टर सात और कानपुर देहात के सर्किल तीन में माधुरी ब्रांड की जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोग बीमार हो गए थे, इसमें से नौ की मौत हो गई।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने जांच की और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी थी। मरने वाले सचेंडी के दूल, हेतपुर, भूल और सुरार गांव के लोग थे। एक विधायक के रिश्तेदार रूरा के विनय सिंह ने उन्नाव डिस्टिलरी के पास बनी अवैध शराब की आपूर्ति की थी। सेक्टर सात के आबकारी निरीक्षकों पर कार्रवाई की गई। किंतु अन्य जगहों पर तैनात याचियों का भी तबादला कर दिया गया। जबकि इन्हें जांच में दोषी नहीं पाया गया था, इसलिए कोर्ट ने तबादले को दंडात्मक मानते रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें