फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद का नाम बदलने के लिए खिलाफ याचिका पर सुनवाई 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद का नाम बदलने के खिलाफ
विज्ञापन

याचिकाओं पर सुनवाई 30 नवंबर को
0 हाईकोर्ट ने लखनऊ पीठ में दाखिल याचिका भी सुनवाई के लिए मंगाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के खिलाफ दाखिल कई याचिकाओं पर 30 नवंबर को सुनवाई होगी। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने लखनऊ खंडपीठ में इसी मामले को लेकर दाखिल याचिका भी प्रधानपीठ में सुनवाई के लिए मंगा ली है। कोर्ट ने याचिका में संशोधन करने की अर्जी स्वीकार करते हुए याची को संशोधित याचिका प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट ने इसी मामले पर याचिका दाखिल करने वाले मो. अफान की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि इसी मुद्दे पर कई याचिकाएं पहले से ही दाखिल हैं। याची के अधिवक्ता साहिद अली सिद्दीकी से हस्तक्षेपीय अर्जी देकर याचिका पर पक्ष रखने के लिए कहा है। इलाहाबाद हेरिटेज एसोसिएशन और अन्य की याचिकाओं पर मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सीडी सिंह की पीठ सुनवाई कर रही है। याचीगण की ओर से अधिवक्ता एसएफए नकवी ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें