फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट गु्रप सी परीक्षा के खिलाफ याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ग्रुप सी परीक्षा के खिलाफ याचिका
विज्ञापन

इलाहाबाद। हाईकोर्ट में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने कहा है कि परीक्षा के द्वारा होने वाला चयन इस याचिका के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा। रेनू रानी और अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता सुनवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता सुनील यादव का कहना था कि ग्रुप सी की प्रथम चरण की परीक्षा में कम अंक पाने वालों को पास और अधिक अंक पाने वालों को फेल कर दिया गया। इसे लेकर कई याचिकाएं कोर्ट में लंबित हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में महानिबंधक से जवाब तलब भी किया है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने 29 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें