फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के सामने मेडिकल स्टोर सीज + दो खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी के सामने खुला मेडिकल स्टोर होगा सीज
विज्ञापन

0 डीएम को तीन विकास खंडों के निरीक्षण में मिलीं खामियां, दो ग्राम पंचायत अधिकारी को चार्जशीट
इलाहाबाद। बहरिया ब्लाक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने खुले मेडिकल स्टोर को सीज किया जाएगा। डीएम सुहास एलवाई ने निरीक्षण के दौरान इसका आदेश दिया। उन्होंने अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर को देखकर नाराजगी जताई और डॉक्टरों तथा अन्य स्टाफ को फटकार लगाई।
डीएम ने मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत बन रहे शौचालयों की सच्चाई जानने के लिए बहरिया के अलावा फूलपुर और सोरांव ब्लाक का भी निरीक्षण किया। उनके साथ डीपीआरओ अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। सबसे पहले फूलपुर पहुंचे डीएम ने संबंधित लोगों के साथ बैठक की और प्रगति की जानकारी ली। वीरभानपुर में रुककर डीएम ने बिजली, पानी आदि की बाबत भी जानकारी ली। शौचालय निर्माण की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी। इसी क्रम में वह बहरिया पहुंचे। प्रगति ठीक नहीं मिलने पर डीएम ने दो ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही वीडीओ और एडीओ पंचायत को चेतावनी दी। डीएम ने बहरिया थाने का भी निरीक्षण किया। इसके बाद सोरांव में संबंधित लोगों के संग बैठक की। प्रगति से असंतुष्ट डीएम नेे वीडीओ, एडीओ पंचायत को चेतावनी दी।
विज्ञापन


बैठक कल
इलाहाबाद। डीएम की अध्यक्षता में स्टाफ की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को दिन में चार बजे होगी। एडीएम सिटी रजनीश राय ने बताया कि इसमें न्यायिक कार्य, कर-करेत्तर, राजस्व वाद, आईजीआरएस, तहसील दिवस, थाना दिवस आदि बिंदुओं की समीक्षा होगी।
विज्ञापन


सावन में कांवरियाें की भीड़ के मद्देनजर तैयारी शुरू
इलाहाबाद। सावन में जलाभिषेक के लिए कांवरियों की आने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। इसी परिपेक्ष्य में बुधवार को डीएम ने बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें