सई नदी घाट स्थित मां बेल्हादेवी धाम शुक्रवार की रात दीपों से जगमग हो उठे। सई जल बिरादरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मां सई गंगा की 5100 दीपों से भव्य आरती हुई। पदाधिकारियों ने मां सई गंगा के संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जल योद्धा आर्य शेखर ने कहा कि आज ही के दिन मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। नदियों के किनारे हम गंगा दशहरा मनाकर अपनी संस्कृतियों से रूबरू होते है। इस संस्कृति को जीवत रखना हम सबका दायित्व है। नादियों का अस्तित्व रहेगा तभी हमारी संस्कृतियों का भी आस्तित्व रहेगा। उन्होंने नदियों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। संयोजक संजीव शुक्ला ने नदियों एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर परशुराम सेना के प्रदीप तिवारी, विनोद त्रिपाठी, ललित मिश्र, राजेश मिश्र, पुजारी राजा पंडा, रघु पंडा आदि मौजूद रहे।