फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खातों में जल्द पहुंचेगी बाईपास मुआवजे की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुप्रतिक्षित बाईपास मुआवजे की रकम अब जल्द ही किसानों के खाते में होगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए 187 करोड़ रुपये रिलीज कर दिए हैं। पहले चरण में दो हजार किसानों को चिह्ति किया गया है। 26 जून से चेक वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह बातें सांसद हरिवंश सिंह ने शनिवार को डाक बंगले में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का नाम सूची से छूट गया है। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वह सीआरओ कार्यालय में संपर्क करें। उन्होंने कहा कि मुआवजे की रकम बांटने के बाद जल्द ही निविदा की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बाईपास के निर्माण से शहर की तस्वीर बदल जाएगी। दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़कों एवं तीनों ट्रामासेंटरों का कार्य प्रगति पर है। इससे विकास कार्यों में कमी नहीं आएगी। सांसद ने बताया कि पृथ्वीगंज हवाई अड्डे की तस्वीर जल्द बदली नजर आएगी। यहां से भी हवाई यात्रा शुरू हो, इसके लिए पहल शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय उद्योग एवं नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की गई है। उन्होंने कहा कि इसमें स्टेट से एनओसी लेने की प्रारंभिक प्रकिया है। इसके लिए विधायक धीरज ओझा को लगाया गया है। जल्द ही इसमें सफलता मिलेगी। रानीगंज अजगरा में स्थित पांडवकालीन यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल कृष्णा सर्किट से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें