फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले कुंभ के मुकाबले इस बार दोगुना बड़ा यात्रीबाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुंभ के मुकाबले इस बार दोगुना बड़ा यात्रीबाड़ा
विज्ञापन

तमाम सुविधाओं से लैस होंगे जंक्शन पर बन रहे चार यात्रीबाड़ा
कुंभ के पहले सभी प्लेटफार्म पर लग जाएंगी 500 स्टील बेंच
इलाहाबाद। वर्ष 2013 में लगे महाकुंभ के मुकाबले अगले वर्ष लगने वाले कुंभ मेले में इलाहाबाद जंक्शन पर यात्रियों को पर्याप्त स्थान मिलेगा। जंक्शन पर कुंभ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल चार यात्री बाड़ा बनाए जा रहे हैं। पिछले कुंभ में जहां 4600 वर्ग मीटर में यात्री बाड़ा बना था तो वहीं इस बार इसका क्षेत्रफल 9050 वर्ग मीटर हो गया है। खास बात ये कि इस बार यात्री बाड़ा तमाम सुविधाओं से लैस होगा। ताकि ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

यात्री बाड़ों में शेल्टर, वॉशवेसिन, खाने-पीने की वस्तुओं के स्टॉल के साथ पानी के बूथ, टिकट काउंटर, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, एलसीडी, टीवी, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी आदि सुविधाएं उपलब्ध होगी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एमसी चौहान के मुताबिक जंक्शन के सभी फुट ओवर ब्रिज को ऊपर ही ऊपर जोड़ने के लिए बन रहे 134 मीटर लंबे स्काई वॉक का निर्माण अक्तूबर 2018 तक पूरा हो जाएगा। प्लेटफार्म नंबर एक को प्लेटफार्म नंबर 11 से जोड़ने के लिए नए एफओबी का निर्माण भी शुरू किया जा चुका है। जंक्शन पर 200 अतिरिक्त स्टील बेंच यात्रियों के लिए लगाए गए हैं। कुंभ तक 500 और बेंच सभी प्लेटफार्म पर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें