फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए होगी ऑफिस असिस्टेंट की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश भवन में होगी ऑफिस असिस्टेंट की नियुक्ति
विज्ञापन

0 ऑफिस असिस्टेंट के दो पदों के लिए 10 को होगा साक्षात्कार
0 इस हफ्ते एजेंसी का चयन संभावित, जल्द जारी होगा परीक्षा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन ने सत्र 2018-19 के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा के आयोजन के लिए इस हफ्ते एजेंसी का चयन संभावित है। वहीं, प्रवेश भवन में ऑफिस असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ऑफिस असिस्टेंट के दो पदों पर भर्ती के लिए 10 मार्च को इंटरव्यू होना है।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी जाती है। एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इस हफ्ते एजेंसी का चयन किया जा सकता है। एजेंसी के प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में होती है। इस बीच प्रवेश भवन में ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। पहला बाद ऑफिस असिस्टेंट (कंप्यूटर स्किल्स) और दूसरा पद ऑफिस असिस्टेंट (सेमी स्किल्ड) का है। इन पदों पर अस्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। साक्षात्कार 10 मार्च को दिन में 11 बजे प्रवेश भवन में होगा। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा के आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सप्ताह भर के भीतर एजेंसी के चयन की पूरी संभावना है और इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें