फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस और इंस्पे्क्टर ने िकया रक्तजान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस ने कैंसर पीड़ित के लिए किया रक्तदान
विज्ञापन

0 कमला नेहरू में भर्ती किशोरी के लिए इंस्पेक्टर कैंट ने भी दिया खून
0 पुलिस मित्र समूह से जुड़े पुलिसकर्मी जीत रहे लोगों का दिल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पुलिस मित्र समूह से जुड़े आईपीएस विनीत जायसवाल और कैंट थाना प्रभारी आरके रावत ने कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती 13 साल की कैंसर रोगी स्तुति की खातिर रक्तदान किया। दरअसल, आईजी कार्यालय में तैनात सिपाही आशीष मिश्र ने पुलिस की ड्यूटी के साथ ही समाजसेवा के लिए पहल करते हुए फेसबुक पर पुलिस मित्र समूह बनाया है जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी और अधिकारी जुड़े हैं। किसी भी व्यक्ति को खून की जरूरत के बारे में पता चलने पर समूह से जुड़े पुलिसकर्मी रक्तदान के लिए तत्पर हो जाते हैं। यूं पुलिस मित्र समूह से जुड़े लोग रक्तदान के जरिए लोगों का दिल जीत रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम कैंसर रोगी स्तुति के पिता दीपचंद्र गुप्ता ने आशीष को खून की जरूरत क ेबारे मे फोन किया तो आशीष ने यह संदेश फेसबुक पर डाल दिया। कुछ ही देर बाद आईपीएस (सीओ प्रथम) विनीत जायसवाल तथा कैंट इंस्पेक्टर आरके रावत ने आशीष को फोन कर रक्तदान की इच्छा जाहिर की। आशीष के साथ आईपीएस और इंस्पेक्टर बेली हॉस्पिटल पहुंचे। वहां दोनों अधिकारियों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। फिर यह रक्त कमला नेहरू अस्पताल पहुंचा दिया गया। आईपीएस विनीत ने इस मुहिम से जोड़ने के लिए आशीष की सराहना भी की। पिछले दिनों विनीत ने कैंसर रोगियों संग वक्त गुजारा और उपहार भेंट किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें