फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड की बची सीटों पर काउंसलिंग कल से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएलएड की बची सीटों पर काउंसलिंग कल से
0 पहले और दूसरे चरण में छूटे अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का मौका
0 45 हजार सीटें खाली, सभी पर प्रवेश के लिए तेज हुई कवायद
इलाहाबाद। डीएलएड प्रशिक्षण की बची हुई तकरीबन 45 हजार सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 23 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। इस दौरान पहले और दूसरे चरण में छूटे हुए अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का मौका दिया जाएगा।
डीएलएड 2017 में दो लाख आठ सौ सीटों के लिए सात लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद तकरीबन 45 हजार सीटें खाली रह गईं। इसमें 25 हजार सीटों पर अभ्यर्थियों ने प्रवेश ही नहीं लिए जबकि 20 हजार सीटें ऐसी हैं, जिन पर अभ्यर्थियों ने संस्थान आवंटन के बावजूद प्रवेश नहीं लिया। डीएलएड में शत-प्रतिशत सीटें भरने के लिए अब आरक्षित श्रेणी की सीटों को सामान्य श्रेणी में परिवर्तित किए जाने का निर्णय लिया गया है। पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं विशेष आरक्षण श्रेणी के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर रिक्त सीटें सामान्य श्रेणी में परिवर्तित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण की काउंसलिंग के तहत स्टेट रैंक 000001 से 719442 तक के पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति एवं विशेष आरक्षण श्रेणी (शारीरिक रूप से असक्षम, स्वतंत्रता संग्राम के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक स्वयं) के पहले एवं दूसरे चरण के सभी अभ्यर्थी 23 एवं 24 अक्तूबर को संस्थान का विकल्प भर सकेंगे। उन्हें आवंटित संस्था का प्रकाशन 25 अक्तूबर को होगा। इसी तरह स्टेट रैंक 000001 से 719442 तक के सभी वर्ग, श्रेणी के अभ्यर्थी और पहले दूसरे दूसरे चरण के बाद प्रवेश से वंचित सभी अभ्यर्थी 27 से 29 अक्तूबर के बीच संस्थान का विकल्प भर सकेंगे। उनके संस्थान आवंटन की सूची 30 अक्तूबर को प्रकाशित होगी। इन सभी अभ्यर्थियों को27 अक्तूबर से छह नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा करना होगा और 10 नवंबर को शाम पांच बजे तक प्रवेश लेना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें