कांग्रेसियों ने चलाई साइकिल
0 पेट्रोल मूल्य की बढ़ोतरी के विरोध में निकाला मार्च, ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ युवक कांग्रेस ने साइकिल रैली निकालकर विरोध दर्ज करवाया। मंगलवार को इलाहाबाद और फूलपुर के कार्यकर्ता साइकिल चलाते हुए प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी और रामकृष्ण द्विवेदी के नेतृत्व में आनंद भवन से इविवि होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोदी की भाजपा सरकार ने पेट्रोल महंगा कर लोगों को बाइक से साइकिल पर ला दिया है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए। पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हो और उस पर भी जीएसटी लागू हो। बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने के साथ कुलपति को बर्खास्त किया जाए। फूलपुर के जूडापुर और डॉ. बंसल हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने के साथ कई अन्य मांग शामिल हैं। विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी और देवधर तिवारी के साथ पेट्रोल पंप पर जाकर लोगों को बताया कि किस प्रकार सरकार पेट्रोल की मनमानी कीमत बढ़ा रही है। ज्ञापन देने वालों में मुकुंद तिवारी, विपिन, जीशान, अमजद अंसारी, सोनू पनासा, शुभम मिश्र, नितिन पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।