भाजपा की तिरंगा यात्रा स्थगित
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की नौ अगस्त से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा स्थगित कर दी गई है। भाजपा के महानगर जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव के मुताबिक पार्टी के नगर कार्यालय से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। यात्रा की अगली तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। ब्यूरो