हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय के खाते से आनलाइन ठगों ने लगभग 16 हजार रुपये उड़ा दिए। उन्हें जानकारी हुई तो सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
हाईकोर्ट के अधिवक्ता अतुल पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट की एसबीआई ब्रांच में उनका खाता है।
उनके खाते से 13 अप्रैल को आनलाइन ठगों ने लगभग 16 हजार निकाल लिए। उन्हें जब इसकी जानकारी हुई तो बैंक पहुंचे। वहां पता चला कि किसी आनलाइन कंपनी में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। अतुल ने सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।