मांडा। एसडीओ मांडारोड धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को विजिलेंस इंस्पेक्टर जनार्दन यादव की मौजूदगी में भारतगंज कस्बे में विद्युत चोरी के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान विद्युत चोरी के 16 मामले प्रकाश में आए। जबकि 23 लाख रुपये के बकाया बिल के मामले में करीब 11 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटा गया। जांच के दौरान अवर अभियंता राकेश कुमार गुप्ता, गणेश यादव, साधुराम, बंशीधर सहित अनिल, धर्मवीर, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।