फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 अपर न्यायाधीशों ने ली स्थायी पद की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के 16 अपर न्यायाधीशों ने शुक्रवार को स्थायी जज के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश कक्ष में दिन में दो बजे आयोजित किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट के सभी न्यायमूर्तिगण, शपथ लेने वाले जजों के परिवार के लोग, न्यायिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन

भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव द्वारा चार सितंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति राजीव जोशी, न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय, न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी, न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति जे जे मुनीर, न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति अजित कुमार, न्यायमूर्ति रजनीश कुमार, न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन, न्यायमूर्ति डीके सिंह, न्यायमूर्ति राजीव मिश्र, न्यायमूर्ति वीके सिंह, न्यायमूर्ति सीडी सिंह तथा न्यायमूर्ति अजय भनोट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें