मेडिकल कॉलेज में वर्षों से तैनात दस
फार्मासिस्टों का गैर जिला तबादला
प्रयागराज। शासन ने एमएलएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालयों में वर्षों से तैनात दस फार्मासिस्टों का गैर जिला तबादला कर दिया है। शासन की ओर से जारी सूची में कई चीफ फार्मासिस्ट भी शामिल हैं। स्थानांतरण की पहली सूची जारी होने के बाद से अस्पतालों में खलबली मची है।
जानकारी के मुताबिक शासन ने स्थानानंतरण नीति 2019-20 के तहत जिन 81 फार्मासिस्टों का तबादला आदेश जारी किया है, उन्हें तत्काल कार्यमुक्त होकर नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। इनमें मेडिकल कॉलेज/एसआरएन अस्पताल में तैनात दस कर्मचारियों में चीफ फार्मासिस्ट राधेश्याम तिवारी को कानपुर देहात, सुरेंद्र सिंह और हरिश्चंद्र तिवारी को अधीन सीएमओ कानपुर देहात, बृजेश कुमार सिंह, यतींद्र सिंह और संगीता जायसवाल को अधीन सीएमओ झांसी, फार्मासिस्ट नरेंद्र राम को अधीन सीएमओ बरेली, शिव प्रताप सिंह और राम अवध प्रजापति को अधीन सीएमओ संभल तथा अतर सिंह को अधीन सीएमओ कासगंज स्थानांतरित किया गया है।