फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन नीति की बहाली के लिए गरजे पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन नीति की बहाली के लिए गरजे पेंशनर
विज्ञापन

0 सांसद केशरी और जीएम एनसीआर की मौजूदगी में पेंशनरों ने अपनी आवाज की बुलंद
0 डीआरएम ऑफिस सभागार में हुआ रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन के 56वें वार्षिक अधिवेशन में पेंशनरों ने पुरानी पेंशन नीति का मुद्दा जोरशोर से उठाया। फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी की मौजूदगी में पेंशनरों ने न्यू पेंशन स्कीम को ‘नो पेंशन स्कीम’ बताया। इस दौरान पेंशनरों ने अपनी तमाम समस्याएं गिनाईं। इस पर सांसद केशरी देवी ने कहा ‘उनकी समस्याएं भारत सरकार तक पहुंचाई जाएंगी। मुझे उम्मीद है कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान होगा’।
विज्ञापन

डीआरएम ऑफिस सभागार में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाईएन शास्त्री ने कहा कि देश भर में हमारा संगठन सक्रिय है। पेंशन हमारे बुढ़ापे का सहारा है, लेकिन न्यू पेंशन स्कीम नो पेंशन स्कीम के समान है। इसके लिए पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। उन्होंने 2016 के पूर्व रनिंग पेंशन संशोधन में विसंगति दूर करने, पेंशन अदालत में निर्णीत मामलों का निस्तारण समय से करने, फैमिली पेंशनरों के आश्रित पेंशनरों को भी मानार्थ पास देने की मांग की। इस अवसर एनसीआर के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने फेडरेशन के प्रयागराज चैप्टर द्वारा प्रकाशित स्मारिका पेंशनर्स पहरी के 2019 संस्करण का मंच पर मौजूद अन्य लोगों के साथ विमोचन किया। कहा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सभी मुद्दों को हल करने के लिए एनसीआर प्रशासन पूरी कोशिश करेगा। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद केशरी देवी ने दीप जलाकर की। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम प्रभारी किशन सिंह ने किया। इस अवसर पर डीआएम अमिताभ, एडीआरएम एनामुल हक, अनुराग अग्रवाल, डॉ. विनीत अग्रवाल, श्यामसुंदर सिंह पटेल, बेेचन अली, अंतिक चौधरी, मंजू पाठक, डॉ. वीके कश्यप, कुमकुम पांडेय, रामकृपाल मौर्य आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व सुबह 11 बजे पेंशनरों ने ‘पेंशनर्स एकता पदयात्रा’ निकाली, जो कोरल क्लब से डीआरएम ऑफिस तक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें