फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बार एसो सिएशन के अध्यक्ष बने लालचंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने लालचंद्र
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद टैक्स बार एसोसिएशन का अध्यक्ष लालचंद्र जायसवाल को बनाया गया है। इंदिरा भवन सिविल लाइंस स्थित एसोसिएशन के चुनाव में लालचंद्र जायसवाल शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी अगम प्रकाश सत्संगी की देखरेख में हुए इस चुनाव में महामंत्री के पद विनोद कुमार पांडेय एवं चेयरमैन के पद पर नवीन चंद्र गुप्ता निर्वाचित हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी में रजनीकांत श्रीवास्तव, रत्नेश प्रकाश को उपाध्यक्ष, मनीष गुप्ता-1 एवं संजीव कुमार को संयुक्त सचिव का पद मिला। प्रकाशन मंत्री का पद मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष का पद हिमांशु केसरवानी एवं लाइब्रेरियन का दायित्व सूर्य प्रकाश चौरसिया को मिला। पांच सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजय कुमार मिश्र, विमल कुमार मिश्र, शरद चंद्र गोयल, अमितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल रऊफ निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें